सुरजकुण्ड मैला में कालाकारों ने बिखेरी कला और संस्कृति की छटा

अंतराष्टीय सुरजकुण्ड हस्तशिल्प मेले की चौपाल पर कलाकार अपनी कला और संस्कृति की छटा बिखेर रहे थे। देश और विदेश के कलाकारों ने गायन, नृत्य और नाटक से पर्यटकों का मनोरंजन कर रहे थे। अहमदाबाद के कलाकारों ने रास नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति को दर्शक राधा-कृष्ण के प्रेम बंधन का प्रतीक बता रहे थे। वहीं मेले में विदेशी संस्कृति से भी रूबरू होने का मौका मिला। अफ्रीका के पश्चिम देश (टोगो) के कलाकारों ने तालकुट डांस तथा जाम्बिया देश से आये कलाकारों ने अपनी संस्कृति की सुंदर झलकियाँ दिखाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। कीनिया के कलाकारों ने बंबासा नृत्य और किर्गिस्तान के कलाकारों ने अपनी शानदार नृत्य कला की बेहत्तरीन पेशकश दी। तंजानिया के कलाकार भी अपनी नृत्य प्रस्तुति से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। दर्शक जमकर आनंद ले रहे थे। सुरजकुण्ड मेला अपने देश और विदेश की कला, संस्कृति को दिखाने का एक अद्भुत मंच है।

Write a comment ...

Write a comment ...

Reshmi Rajput

Student at IIMC_DELHI